फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Jayant will come to Sadabad on 13th, there will be a public meeting

हाथरस : 13 को सादाबाद आएंगे जयंत, होगी जनसभा

Sat, 25 Sep 2021 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Jayant will come to Sadabad on 13th, there will be a public meeting
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की जड़ों को मजबूत करने के लिए निकलेंगे। जनता का आशीर्वाद लेने के उद्देश्य से चलाए गए आशीर्वाद पथ अभियान के तहत वह सादाबाद के छाबी मियां के बाग में 13 अक्तूबर को जनसभा करेंगे।
इस जनसभा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को सहपऊ रोड स्थित राधिका डेयरी पर जिले के रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी ने कहा कि जनसभा के लिए जिले के एक-एक रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में जोश और जुनून है। गांव-गांव जनसभा को सफल बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन से जनता ऊब चुकी है। हर तरफ महंगाई, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पूर्व बृज क्षेत्र अध्यक्ष और जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी ने कहा कि जनसभा को सफल बनाने के लिए करीब 200 बसें, 400 छोटे वाहन और करीब ढाई सौ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का इंतजाम किया गया है। सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को क्षेत्र वार जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। अभियान के तहत 18 विधानसभा क्षेत्रों में जयंत सभाएं करेंगे। युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीन पौनियां ने कहा कि सभा को सफल बनाने के लिए पार्टी से जुड़े युवा जमीनी स्तर से लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिपं सदस्य सुआ पहलवान, जिपं सदस्य ईशान चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश ठेनुआं, रामसहाय चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में सुमित चौधरी, मनोज दिवाकर, ओमवीर सिंह, महेंद्र सिंह धनगर, दीपू चौधरी, प्रदीप चौधरी, कृष्णा, चंदू चौधरी, सनेहीलाल, रूपेश चौधरी, बहादुर सिंह एडवोकेट, कर्मवीर सिंह छोटे, सौरव चौधरी, दीपक चौधरी, यादवेंद्र बघेल, भूरा पहलवान, योगेश, सूरजपाल सिंह, वियोग चौधरी, महीपाल चौधरी, देवेंद्र पौनियां, राजू प्रधान, हरी पहलवान, रमेश मौनियां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed