फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Jan Vishwas Yatra will come in the district on 20 and 21 December

हाथरस : 20 व 21 दिसंबर को जिले में आएगी जन विश्वास यात्रा

Tue, 14 Dec 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Jan Vishwas Yatra will come in the district on 20 and 21 December
हाथरस : प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा के हाथरस आगमन पर जिला कार्यालय पर स्वागत करते भाजपाई। संवा - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर जन विश्वास यात्रा को लेकर बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा की मौजूदगी रही। मनोनयन के पहली बार दिनेश शर्मा के जिला आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की और संचालन रूपेश उपाध्याय ने किया।
इस मौके पर दिनेश शर्मा ने कहा की भाजपा आगामी चुनाव को लेकर जनाधार यात्रा निकलेगी। हाथरस जिले में प्रवेश से लेकर हाथरस की सीमा समाप्ति तक इसका भव्य स्वागत व संचालन की व्यवस्था बनानी होगी। प्रदेश में छह यात्राएं 403 विधानसभाओं में निकलेंगी। चार जनवरी को लखनऊ में सम्मलेन होगा। 20 व 21 दिसंबर तारीख को जन विश्वास यात्रा हाथरस जिले में निकलेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा जिले का हर कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों को मजबूत करने में लगा हुआ है। आने वाली सरकार भाजपा की होगी। सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी। बैठक में सदर विधायक हरिशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, हरिशंकर राणा, सत्यपाल सिंह मदनावत, रामवीर सिंह भैयाजी, कुसमा देवी मदनावत, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, दिनेश शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed