फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Issue notice to illegal miners and encroachers

हाथरस : अवैध खनन करने वाले व अतिक्रमणकारियों को करें नोटिस जारी

Mon, 06 Jun 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Issue notice to illegal miners and encroachers
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राजस्व संबंधी एवं तहसील स्तर पर लंबित सभी कार्यों की कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रमेश रंजन ने समीक्षा की। डीएम ने कहा कि ऐसी कितनी ग्राम पंचायत हैं जिनमें पूर्व में अवैध खनन हुआ है ऐसे स्थानों का मौका मुआयना कर संबंधित के विरुद्ध नोटिस जारी किए जाएं। ग्राम पंचायत में उपलब्ध नजूल की भूमि का मौका मुआयना करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में राजस्व विभाग के तहत मत्स्य पालन के लिए आवंटित किए जाने वाले तालाबों का आवंटन करने से पूर्व स्थलीय निरीक्षण अवश्य कर लें। जिस व्यक्ति को मत्स्य पालन के लिए पट्टे के रूप में तालाब का आवंटन किया गया है, उनके द्वारा मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है कि नहीं।
विज्ञापन

पट्टे के नाम पर तालाब का अतिक्रमण तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को कुम्हारी कला एवं अन्य कार्यों हेतु तालाबों के पट्टो के लंबित प्रकरणों को तत्काल पूर्ण करते हुए पात्रता के आधार पर लाभार्थियों को तालाबों के पट्टे आवंटित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु भूमि का मौका मुआयना कर यथास्थिति का जायजा लेते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। कहा कि जिन लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed