{"_id":"618c14c36f6c5046355fbd13","slug":"hathras-investigation-to-stop-black-marketing-of-manure-hathras-news-ali2778514144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए की जांच
विज्ञापन
हाथरस : खाद की एक दुकान पर चेकिंग करते उपकृषि निदेशक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में किसान डीएपी की किल्लत से जूझ रहे हैं। अधिकारी इस किल्लत को दूर करने के लिए भागदौड़ और दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं। कई स्थानों पर अधिकारियों ने निरीक्षण किया और स्थिति देखी। मंगलवार को कृषि मंत्री की अलीगढ़ में हुई बैठक में भी यहां डीएपी की किल्लत का मुद्दा उठा।
जिले में डीएपी खाद की काला बाजारी पर लगाम लगाने को लेकर डीएम के निर्देश पर संबंधित विभागीय अधिकारियों ने उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। उप कृषि निदेशक एचएन सिंह ने हसायन क्षेत्र में शिव शक्ति खाद भंडार, दुबे खाद भंडार का निरीक्षण किया। कृषि विभाग से नामित केंद्रवार निरीक्षण करने के लिए कर्मचारियों की उप कृषि निदेशक कार्यालय प्रांगण में समीक्षा की गई।
डीडी कृषि ने उर्वरक दुकानों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। दूसरी ओर किसान डीएपी के लिए समितियों पर सुबह से ही पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से आवंटित डीएपी को तुरंत समितियों पर भिजवाया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि उन्होंने इस मामले को मंगलवार को अलीगढ़ में कृषि मंत्री की बैठक में भी उठाया। वहां यह आश्वासन मिला है कि डीएपी की कमी दूर की जाएगी और जिले में सीधे रैक भेजी जाएगी। संवाद