फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Investigation about theft in DPRO office

हाथरस: डीपीआरओ कार्यालय में चोरी को लेकर की जा रही छानबीन

Sat, 25 Jan 2020 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Investigation about theft in DPRO office
डीपीआरओ कार्यालय में चोरी को लेकर की जा रही छानबीन
विज्ञापन

पुलिस का शक कि विभाग के किसी कर्मी ने की है कारस्तानी, पूछताछ जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। डीपीआरओ कार्यालय में चोरी के मामले में पुलिस तथ्य जुटा रही है। पुलिस ने कई लोगों से शक के आधार पर पूछताछ भी की। पुलिस यह तथ्य खोज रही है कि इस डाटा के चोरी होने से किसको फायदा पहुंचता। वहीं पिछले दिनों डीपीआरओ द्वारा सेवा प्रदाता एजेंसी को एसबीएम के कार्मिकों की सेवा समाप्त करते हुए वापस भेजा गया था। इस पहलू पर भी सभी का ध्यान है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात्रि में जिला पंचायती राज कार्यालय के बार रूम का ताला तोड़कर चोर महत्वपूर्ण डाटा चोरी कर ले गए थे। यह डाटा कंप्यूटर व लैपटॉप में था। बदमाशों ने वहां से दो कंप्यूटर, एक लैपटॉप व एक प्रिंटर को चुराया था। इस मामले में डीपीआरओ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना इस मामले को लेकर जारी है। पुलिस ने इसे लेकर कई लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

चोर कंप्यूटर चोरी कर अपने साथ लेकर गए हैं, जिसमें आग लगने के दौरान हार्ड डिस्क को रिकवर डाटा को रखा गया था। अब पुलिस कई पहलुओं को लेकर विवेचना कर रही है। पुलिस को पूरी तरह शक है कि विभाग के किसी कर्मचारी की कारस्तानी है। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। यह पता कराया जा रहा है कि इस डाटा को चोरी करने से किसको फायदा पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed