फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions to remove the deficiencies found at the wheat purchasing centers

हाथरस : गेहूं क्रय केंद्रों पर मिलीं कमियों को दूर कराने के निर्देश

Sat, 02 Apr 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions to remove the deficiencies found at the wheat purchasing centers
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते एडीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए की गई व्यवस्थाओं को लेकर नोडल अधिकारियों ने अपने निरीक्षण का ब्योरा शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल को दिया। एडीएम ने इस संबंध में सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में नोडल अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित स्थल पर क्रय केंद्र खुले मिले। क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंत्र, ई-पॉस मशीन, स्टॉक रजिस्टर पंजिका, टीन शेड, कृषकों के बैठने, पीने के पानी तथा गेहूं क्रय के पश्चात उसके भंडारण के लिए आरक्षित भंडारण डिपो का जायजा लिया। कुछ क्रय केंद्रों पर कमियां मिलीं। उनको तत्काल दूर कराने के निर्देश संबंधित केंद्र प्रभारी को दिए गए। एडीएम ने निरीक्षण में मिलीं कमियों को दूर कराने और प्रत्येक केंद्र पर गेहूं खरीद से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्त केंद्र प्रभारी सुनिश्चित करें कि केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर जो भी किसान बिक्री के लिए गेहूं लेकर आते हैं तो उनको तत्काल टोकन उपलब्ध कराते हुए उनके गेहूं की खरीद करें। उन्होंने कहा कि किसी भी क्रय केंद्र से कोई शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। किसानों को अनावश्यक समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। उन्होंने समस्त केंद्र प्रभारियों को अधिक से अधिक संख्या में किसानों का पंजीकरण करते हुए इसकी प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन क्रय केंद्रवार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed