{"_id":"60a008408ebc3e1d0616a75b","slug":"hathras-instructions-to-monitor-cases-of-children-affected-by-kovid-19-hathras-news-ali2631868200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोविड-19 से प्रभावित बच्चों के प्रकरणों की निगरानी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोविड-19 से प्रभावित बच्चों के प्रकरणों की निगरानी के निर्देश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना से प्रभावित बच्चों के प्रकरणों में निगरानी व आवश्यक कार्रवाई के लिए गठित बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रत्येक गांव और नगर में ऐसे जरूरतमंद बच्चों का चिह्नांकन कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिन्हें संरक्षण व देखभाल की जरूरत है। कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से बच्चों को गोद लेने देने या महिलाओं की तस्करी संबंधी पेशकश करता है तो उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाए।
जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने महामारी के दौरान परित्यक्त, अनाथ, परिवार से बिछड़े या किसी भी प्रकार से परिवार विहीन अथवा देखरेख व संरक्षण की स्थिति में आने वाले बच्चों पर चर्चा की। इन बच्चों की विभिन्न आवश्यकताओं सभी बाल बृहों के बच्चों की कोविड-19 जांच, राशन, चिकित्सा, आश्रय तथा सामाजिक सुरक्षा में सहयोग दिए जाने के लिए विभागों के दायित्वों के निर्धारण के बारे में जानकारी दी।