फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions to land buyers to deposit the remaining amount in three days for stamping

हाथरस: भूमि क्रेताओं को स्टांप कम लगाने पर तीन दिन में शेष धनराशि जमा करने के निर्देश

Sat, 29 Feb 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions to land buyers to deposit the remaining amount in three days for stamping
हाथरस: सासनी में स्टांप कमी के मामले को लेकर निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तहसील सादाबाद व सासनी में स्टांप कमी के मामलों में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने स्थलीय निरीक्षण किया। मूल्यांकन के दौरान कम स्टांप पाए जाने पर क्रेताओं को चालान के माध्यम से तीन दिन के अंदर शेष धनराशि जमा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने रमेश गिरी वाहक रजत गर्ग द्वारा स्थित मौजा महमूदपुर बरसे के गाटा संख्या 360 का मौका मुआयना किया। प्रभावी मूल्यांकन करने पर पाया गया कि वास्तविक लागत मूल्य से कम के स्टांप लगाए गए हैं। डीएम ने क्रेता को निर्देश दिया कि तीन दिन के अंदर चालान के माध्यम से शेष धनराशि को जमा कराना सुनिश्चित करें। यदि उनके द्वारा शेष धनराशि को जमा नहीं कराया गया तो स्टांप की दर का निर्धारण करते हुए संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके पश्चात डीएम ने संजय उपाध्याय व राहुल प्रताप आदि वाहक मंगलेश देवी द्वारा स्थित मौजा बिजाहरी क्षेत्रफल 41.13 वर्ग मीटर की दुकान का निरीक्षण किया। दुकान का मौजा संजय कॉलोनी अंदर नगर पंचायत सीमा के अंदर स्थित है। डीएम द्वारा प्रभावी मूल्यांकन करने पर सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अंजना जैन बाहक सुरेंद्र कुमार स्थित मौजा नगला विजया रकवा 0.843 हेक्टेयर का निरीक्षण किया। जिसमें से निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कृषि योग्य भूमि को आबादी में गलत तरीके से दर्शाया गया है। डीएम द्वारा प्रभावी मूल्यांकन किया गया जो कि वास्तविक में सही पाया गया कि कृषि योग्य भूमि को आबादी में गलत तरीके से दर्शाया गया है। जिस पर डीएम ने एसडीएम सासनी हरीशंकर यादव को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति पर गलत तरीके से अथवा अनुचित तरीके से उत्पीड़न ना किया जाए।
तहसील सादाबाद में देवेंद्र मोहन गुप्ता बहक दान ग्रह प्रदीप मोहन गुप्ता की संपत्ति जो कि सादाबाद हाथरस मार्ग पर विनोवा नगर चौराहे से एसडीएम कोर्ट के मध्य स्थित है। जिसमें कुल भूमि का मूल्यांकन 7000 रुपया प्रति वर्ग मीटर एवं निर्मित क्षेत्र का मूल्यांकन 15000 रुपया प्रति वर्ग मीटर की दर से मूल्यांकन करने के बाद दो 2/3 भाग की कीमत का स्टांप लिया जाना था।

डीएम द्वारा प्रभावी मूल्यांकन करने पर पाया गया कि वास्तविक लागत मूल्य से कम के स्टांप लगाए गए हैं। इसी प्रकार महेश चंद्र महक राजीव कुमार द्वारा स्थित ग्राम बिसावर तहसील सादाबाद के कृषि भूमि गाटा संख्या 4066/2 का विक्रय एवं मालियत के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर डीएम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जिसमें डीएम द्वारा प्रभावी मूल्यांकन करने पर पाया गया कि कृषि भूमि को गलत तरीके से आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed