{"_id":"6129255c8ebc3ef16477bad2","slug":"hathras-instructions-to-give-adverse-entry-to-ado-panchayat-hasayan-hathras-news-ali2717093130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एडीओ पंचायत हसायन को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एडीओ पंचायत हसायन को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास खंड हसायन के कार्यालय का जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आरबी भास्कर के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, मनरेगा कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका, दस्तावेज और अलमारी खुलवाकर जांच की। सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताई। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एडीओ पंचायत से शौचालय, खेलकूद के मैदान का निर्माण, तालाबों की मरम्मत आदि के बारे में जानकारी ली। एडीओ पंचायत ने बताया कि ब्लॉक हसायन में 69 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें से 27 ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 33 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माणाधीन हैं। शेष ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन पहले से बने हुए हैं। तीन ग्राम पंचायतों से नये पंचायत भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इसके लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। छह माह से अधिक समय से पहले स्वीकृत कार्यों का निर्माण कार्य अब तक पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
33 ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत भवन पर व्यय की गई धनराशि बुकलेट पर शून्य दिखाए जाने पर नाराजगी जताई। एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। जिन ग्राम पंचायतों में खेलकूद का मैदान बनाने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां भूमि उपलब्ध कराने के लिए उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य एवं भुगतान की स्थिति संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने जेई आरईडी निर्दोष कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद