फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions to blacklist the working organization

हाथरस : कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश

Fri, 20 May 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions to blacklist the working organization
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत शहीद स्मृति स्थल, घंटाघर और सासनी गेट चौराहा के सौंदर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया और अवशेष कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। घंटाघर की मरम्मत का कार्य निर्धारित समयावधि में न करने पर कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करते हुए देय धनराशि में कटौती करने के निर्देश दिए।
डीएम ने डीआरबी इंटर कॉलेज के सामने शहीद भगत सिंह पार्क (शहीद स्मृति स्थल) का निरीक्षण किया। भगत सिंह पार्क (शहीद स्मृति स्थल) के सौंदर्यीकरण कार्य स्थल पर फौव्वारा के संचालन के लिए पंप आदि न लगाए जाने और आसपास मलबा आदि पड़ा होने एवं सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत आगरा रोड की ओर निर्मित झीने के अंदर प्लास्टर, घास न लगने और पौधरोपण न होने पर नाराजगी जताई। लंबित समस्त कार्यों को प्रत्येक दशा में एक सप्ताह में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

घंटाघर के मरम्मत कार्य का भी डीएम ने मुआयना किया। प्रथम व द्वितीय मंजिल पर पत्थर की रैलिंग का कार्य अपूर्ण होने पर इसे अतिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सौंदर्यीकरण के लिए घंटाघर पर वर्तमान में लगी लाइटों को सहायक अभियंता ने दिखाया। डीएम ने सफेद के स्थान पर यहां तिरंगे के रंग के एलईडी बल्ब लगवाने के निर्देश दिए, जिससे रात्रि के समय घंटाघर तिरंगे के रूप में जगमग और भव्य दिखाई दे। घंटाघर की निर्मित सीढ़ियों पर भी प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने घंटाघर चौराहा सहित शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं गलियों में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के लिए उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्धारित समयावधि में कार्य न किए जाने की दशा में देय धनराशि में कटौती करने और संस्था को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। डीएम ने सासनी गेट चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य स्थल का भी निरीक्षण किया। यहां फौव्वारा संचालन के लिए पंपसेट न लगे होने और अभी तक सौंदर्यीकरण कार्य पूरा न होने पर भी नाराजगी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed