फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions for action against Kotdars who are not distributing ration

हाथरस: राशन वितरण नहीं करने वाले कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Fri, 28 Feb 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions for action against Kotdars who are not distributing ration
हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा नियमावली के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने मानक के अनुसार राशन वितरण न करने वाले कोटेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार जिन कोटेदारों के खिलाफ शिकायत प्राप्त हो रही है, उनको चिन्हित करते हुए नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।
डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार शहरी क्षेत्र में जनसंख्या 332693 तथा ग्रामीण क्षेत्र में जनसंख्या 1232015 है। जिसमें से शहरी क्षेत्र में कुल 47252 कार्ड धारक तथा ग्रामीण क्षेत्र में 242888 कार्ड धारक हैं। शहरी क्षेत्र में कुल 208629 यूनिट एवं ग्रामीण क्षेत्र में 9682251 यूनिट हैं। उन्होनें बताया कि मुखिया सहित आधार फीडिंग शहरी क्षेत्र में 93.66 प्रतिशत तथा मुखिया की 99.90 प्रतिशत है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में मुखिया सहित आधार फीडिंग 96.79 तथा मुखिया का आधार फीडिंग 99.70 प्रतिशत है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में आधार सीडिंग 94.86 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्र में 93.13 प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य किया गया है। डीएम ने आधार फीडिंग तथा आधार सीडिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। रिक्त दुकानों की संख्या शहरी क्षेत्र में 01 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 13 हैं। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र 04 उचित दर दुकानों पर न्यायालय का स्थगन आदेश प्राप्त है, 03 उचित दर दुकानों पर चयन समिति की तिथि निर्धारित है। नगरीय क्षेत्र की रिक्त 01 दुकान पर विज्ञापन की कार्रवाई प्रचलन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सोशल ऑडिट तथा प्रॉक्सी के माध्यम से किये गये वितरण एवं प्रवर्तन कार्य के बारे में जानकारी ली। डीएसओ ने बताया कि 113 दुकानों पर सोशल ऑडिट हो चुका है। प्रॉक्सी वितरण की जांच में पाई गई अनियमितताओं के लिए 06 उचित दर विक्रेताओं से 11000 रुपये प्रतिभूति जब्त की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed