{"_id":"62586447fc6915404276d3a4","slug":"hathras-information-received-about-missing-ae-in-jabalpur-talks-with-wife-hathras-news-ali289298247","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लापता एई के जबलपुर में होने की मिली सूचना, पत्नी से हुई बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लापता एई के जबलपुर में होने की मिली सूचना, पत्नी से हुई बातचीत
विज्ञापन
हाथरस : एई विपिन कुमार। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जल निगम के एक सहायक अभियंता (एई) विकास भवन स्थित अपने कार्यालय से लापता होने के मामले में अभी भी पुलिस व प्रशासनिक अमला तलाश में जुटा है। हैरानी की बात यह है कि विकास भवन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के बंद होने के कारण एई के विकास भवन से निकलने संबंधी कोई भी सुराग नहीं मिल सका। एई ने बृहस्पतिवार की सुबह जबलपुर रेलवे स्टेशन से अपनी पत्नी से फोन से वार्ता की। प्रशासन ने एई का फोटो जबलपुर रेलवे स्टेशन को मुहैया करा दिया है।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ के गांधीनगर निवासी 50 वर्षीय विपिन कुमार यहां जल निगम में सहायक अभियंता के रूप में कार्यरत हैं। वह रोजाना अलीगढ़ से ही यहां विकास भवन स्थित निगम के कार्यालय पर ड्यूटी करने के लिए आते हैं। मंगलवार को भी वह अलीगढ़ से विकास भवन स्थित कार्यालय आए। दोपहर दो बजे के बाद उनका कुछ पता नहीं चला। उनका फोन और बैग भी कार्यालय में ही मिला।
जब अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों को वह नहीं मिले तो इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी। उनकी पत्नी अर्चना सिंह ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। जल निगम ग्रामीण एक्सईएन मोहम्मद इमरान ने बताया कि एक्सईएन विपिन कुमार ने अपनी पत्नी को सुबह कॉल की थी और यह बताया था कि वह जबलपुर रेलवे स्टेशन पर है। उन्होंने बताया कि विकास भवन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से किसी भी प्रकार का कोई ब्योरा नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के अनुसार अब वो जबलपुर से ट्रेन से आगरा के लिए निकल चुके हैं। संवाद