फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Information given to the princes about their rights, plans

हाथरस : प्रधानों को उनके अधिकार, योजनाओं की दी जानकारी

Wed, 22 Sep 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Information given to the princes about their rights, plans
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के परिचयात्मक प्रशिक्षण में मंचासीन ब्लाक प्रमुख डॉ. रीना चौधरी, खंड - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय में बुधवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण दिया गया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. रीना चौधरी, यथार्थ चौधरी, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार और एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया।
खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अशोक कुमार ने नव निर्वाचित प्रधानों को उनके दायित्व का निर्वहन करने एवं उनके अधिकार एवं वर्तमान में चल रही योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी। लखनऊ से आए प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत की समितियां, ग्राम विकास योजना, टाइड एवम अनटाइड फंड, ग्राम पंचायतों का सतत विकास, केंद्र एवं राज्य वित्त जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वीडियो एवं पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख डॉ. रीना चौधरी ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में नवनिर्वाचित प्रधानों के लिए उनके कार्य प्रारंभ में ही इस तरह का प्रशिक्षण संपूर्ण ग्राम के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्रशिक्षक सीमा चौधरी एवं रामप्रकाश सिंह चौहान ने भी प्रशिक्षण की बारीकियों से प्रधानों को अवगत कराया। स्वच्छता प्रबंधन प्रमुख राहुल सिंह व जिला पंचायत परियोजना निदेशक गौरव जैन ने तकनीकी विषयों पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में ब्लॉक प्रमुख डॉ. रीना चौधरी ने प्रशिक्षण में सहभागिता के प्रमाणपत्र भी प्रधानों को वितरित किए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी ने सभी प्रधानों को पूर्ण मनोयोग से अपनी ग्राम पंचायतों का विकास करने और सभी प्रधानों का पूर्ण रूप से सहयोग का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed