{"_id":"615df2448ebc3e628d1eb0a8","slug":"hathras-information-about-various-schemes-given-to-csc-operators-hathras-news-ali275088810","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सीएससी संचालकों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सीएससी संचालकों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
कार्यशाला में वीएलई को संबोधित करते पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
नगर पालिका के टाउन हॉल में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) द्वारा दी जा रहीं सुविधाओं के बारे में सीएससी संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी सीएससी संचालकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित किया।
सीएससी के दिल्ली हेड आफिस से सीएससी के अधिकारी दीक्षांत मलिक, दीपक शर्मा, विश्वओम त्यागी, उज्ज्वल और विवेक कुमार ने सीएससी की अलग-अलग सेवाओं के बारे में संचालकों को प्रशिक्षण दिया। सीएससी द्वारा जिले में केंद्र और राज्य सरकार की 100 से ज्यादा सेवाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।
जिले में 1000 से ज्यादा सीएससी कार्यरत हैं, जो आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध करा रहे हैं। सीएससी के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता मिशन, प्रधानमंत्री मानधन योजनाएं, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि, राशन कार्ड, मूल निवास, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, किसान मानधन योजना आदि सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ई विज्ञापन के माध्यम से जल्द ही कोई भी बड़ी कंपनी या राजनीतिक पार्टियां सीएससी संचालकों के माध्यम से अपने विज्ञापन को ग्रामीण अंचल में भी घर-घर पहुंचा सकेंगी। विश्वओम त्यागी और विवेक कुमार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता मिशन और सीएससी अकादमी के बारे में प्रशिक्षण दिया। पीएमजी दिशा के माध्यम प्रत्येक पंचायत में 300 ग्रामीणों को डिजिटल रूप से साक्षर किया जा रहा है।
इस मौके पर सीएससी जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह एवं प्रदीप कुमार, जिला समन्वयक अवनीश कुमार के साथ 200 से ज्यादा सीएससी संचालक मौजूद थे। इस मौके चेतन वर्मा, नवीन उपाध्याय, पवन पुंढीर, राजेश कुमार, जगजीत, संदीप कुमार, राहुल चौहान, असगर खान, कन्हैयालाल, रवि वार्ष्णेय, योगेश कुमार, प्रतीक कुमार आदि थे।