फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Inflation increased the difficulty of common people

हाथरस : महंगाई ने आम लोगों की बढ़ाई मुश्किल

Wed, 14 Jul 2021 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Inflation increased the difficulty of common people
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

छह माह से लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले में पेट्रोल के दाम 98 रुपये 16 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं, जबकि डीजल 91 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसका असर खाने-पीने की चीजों के दामों पर भी पड़ रहा है। वाहन स्वामियों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। लोग सरकार से महंगाई कम करने गुहार लगा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के चलते एक तो वैसे ही कामकाज चौपट हो गए हैं। ऊपर से बेतहाशा महंगाई ने आमजन को मुश्किल में डाल दिया है। जिले में दिल्ली से हार्डवेयर पार्ट्स, रेडीमेड कपड़ा और राजस्थान से सरसों का तेल अन्य प्रांतों से आता है। अब जब डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं तो इसका असर जरूरी चीजों के दामों पर भी पड़ना तय है। महंगाई से आम लोगों की रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन

छह माह से कामकाज चौपट है। ऊपर से महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इस कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविकांत दीक्षित
एक तरफ सरकार विद्यार्थियों को तमाम सुविधाएं दे रही है। वहीं पेट्रोल के बढ़ते रेट के कारण काफी दिक्कतें आ रही हैं। स्कूल खुलने पर यदि पेट्रोल का यही हाल रहा तो कॉलेज आना-जाना मुश्किल हो जाएगा।
-रमाकांत पचौरी, विद्यार्थी
राजस्थान और अलवर आदि प्रांतों से जिले में तेल और रिफाइंड की आवक होती है। इसी वजह से इनके दाम भी ज्यादा हैं। डीजल, पेट्रोल के रेट कम हो जाए तो महंगाई काफी हद तक स्वत: कम हो जाएगी।

-ललित वार्ष्णेय, तेल कारोबारी
पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों से आम लोगों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। यदि पेट्रोल, डीजल के दाम कम हो जाएं तो आमजन के साथ ट्रांसपोर्ट कारोबार को भी काफी राहत मिलेगी।
-बंशी पंडित, युवा जिलाध्यक्ष ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed