फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Inflation hit the decoration of Kanwar

हाथरस : कांवड़ की सजावट पर भी पड़ी महंगाई की मार

Sat, 26 Feb 2022 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Inflation hit the decoration of Kanwar
हाथरस : एक दुकान पर रखा कांवड़ सजाने का सामान। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पर्व में कुछ दिन ही बाकी हैं। पर्व से पहले कांवड़ सजाने के सामान से बाजार गुलजार हो गए हैं। महंगाई के इस दौर में इस बार कांवड़ सजाना भी महंगा हो गया है। सजावट के सामान की कीमतों में 10 से 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस कारण कांवड़ियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है।
महाशिवरात्रि के मौके पर जिले से बड़ी संख्या में भक्त राजघाट, सोरों, कछला आदि गंगाघाटों से कांवड़ लेने जाते हैं। एक-दो दिन में जिले से राजस्थान व अन्य स्थानों के कांवड़ियों का निकलना शुरू हो जाएगा। शहर के बाजारों में इन-दिनों कांवड़ सजाने के सामान की खूब खरीदारी हो रही है। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कांवड़ सजाने के सामान पर महंगाई की मार है। संवाद
विज्ञापन

----ये हैं सामान के रेट----
शीशा के दाम 10 रुपये से शुरू होते हैं। फीता की गड्डी 20 रुपये, झुनझुना 10 से 20 रुपये, गोटा 20 रुपये, चोटीला 20 रुपये, डमरू 10 रुपये, त्रिशूल 10 रुपये, तोता 30 रुपये के दो हैं। कपड़ों के दाम भी अलग-अलग हैं। विक्रेताओं का कहना है कि इन सामान पर पिछले साल से 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत
कांवड़ सजाने के सामान में पिछले साल की अपेक्षा 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस बार बाजार पिछले साल की अपेक्षा मंदा है। अब त्योहार नजदीक आने पर पता चलेगा कि सामान की बिक्री कैसी रहेगी।

- प्रमोद कुमार जैन, दुकानदार
इस बार कांवड़ सजाने का सामान महंगा है। जो कांवड़ पहले एक हजार रुपये में सज रही थी, इस बार उसे सजाने का 1,200 रुपये में आ रहा है। इस तरह पिछले साल से एक कांवड़ सजाने का खर्चा करीब 200 रुपये बढ़ गया है।
-कमलकांत, ग्राहक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed