{"_id":"61f83287d0981009886feb19","slug":"hathras-industries-should-be-established-health-services-should-be-better-hathras-news-ali284226783","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : उद्योग धंधे हों स्थापित, बेहतर हों स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : उद्योग धंधे हों स्थापित, बेहतर हों स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
चाय पर चुनावी चर्चा करते लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, शहर में हर तरफ चुनाव को लेकर ही चर्चा चकल्लस है। शहर के लोग चाय की दुकानों पर चाय की चुस्कियां लेते हुए विभिन्न दलों, प्रत्याशियों व शहर में हुए कार्यों पर चर्चा करते हुए देखे जा सकते हैं।
स्थानीय तरफरा रोड पर चाय की चुस्कियों के साथ चुनावी चर्चा करते हुए बांकेलाल का कहना था कि इस शहर में कोई बड़ा उद्योग धंधा स्थापित नहीं है। कभी कानपुर के बाद यह शहर प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक शहर के रूप में जाना जाता था लेकिन जनप्रतिनिधियों ने इसकी उपेक्षा की और आज यह शहर उद्योग धंधे में पिछड़ गया।
सोनपाल कहते हैं कि शहर में टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं हुई और कई स्थानों पर नालियां नहीं बनी हैं। मुकेश कुमार का कहना है कि यहां सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बदतर हैं। हम इस बार उसी को वोट देंगे तो यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर कराएगा।
विज्ञापन
यही कहना है रामप्रकाश का। उनका कहना है कि मामूली बीमारी में भी मरीज को आगरा या अलीगढ़ के अस्पतालों में ले जाना पड़ता है। नंदलाल कहते हैं कि इस बार ऐसा विधायक चुनेंगे जो यहां विकास के काम कराएगा।
हरप्रसाद का कहना है कि ऐसा विधायक होना चाहिए, जोकि जनता के लिए सुलभ हो और यहां के उद्योग धंधे स्थापित कराए। जिससे कि लोगों को रोजगार मिल सके। भगवान सिंह का कहना है कि शहर की कई मूलभूत समस्याओं का अभी तक कोई निदान नहीं हुआ। यहां ट्रांसपोर्ट नगर की भी जरूरत है।