फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Indecency with the team that reached to catch polythene in sadabad

Hathras News: पॉलिथीन पकड़ी, तो दुकानदारों ने टीम से की अभद्रता

Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
सार

सादाबाद नगर पंचायत की टीम ने हाथरस के निरंजन बाजार में पॉलिथीन पकड़ कर चालान काटना चाहा, तभी दुकानदारों ने कार्रवाई का जमकर विरोध किया। टीम से कहासुनी हुई। थाने में शिकायत करने की बात कही गई।

विज्ञापन
Indecency with the team that reached to catch polythene in sadabad
नगर पंचायत टीम के साथ दुकानदार से होती नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सादाबाद में शुक्रवार को प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर पंचायत ने अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान कस्बे के निरंजन बाजार में हंगामा हो गया। दुकानदारों पर टीम के साथ अभद्रता का आरोप लगाया जा रहा है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ।

विज्ञापन


निरंजन बाजार में छापेमारी के दौरान एक दुकान पर 650 ग्राम पॉलिथीन मिलने के बाद हंगामा हो गया। टीम ने 5000 रुपये का चालान काटने की बात जैसे ही कही, तो यह सुनकर दुकानदार भड़क गए। आसपास अन्य दुकानदारों ने टीम को घेर लिया और खूब खरी-खोटी सुनाईं।
विज्ञापन


नगर पंचायत की टीम ने इस मामले में शीर्ष अधिकारियों को अवगत कराया। अधिशासी अधिकारी मणि सैनी का कहना है कि टीम ने 650 ग्राम पॉलीथिन पकड़ी थी। चालान काटने को लेकर टीम के साथ अभद्रता की गई है। इस मामले में थाने में शिकायत दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed