फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Incomplete documents of fertilizer and seed sellers found in inspection, warning issued

हाथरस : निरीक्षण में उर्वरक व बीज विक्रेताओं के मिले अधूरे दस्तावेज, चेतावनी जारी

Wed, 07 Jul 2021 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Incomplete documents of fertilizer and seed sellers found in inspection, warning issued
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

खरीफ की फसल की बुवाई को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। किसानों को बेहतर गुणवत्ता के बीज व उर्वरक मुहैया हो सकें, इसे लेकर लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में जिला कृषि अधिकारी ने आधा दर्जन से अधिक उर्वरक व बीज विक्रेताओं के यहां छापा मारा। इस दौरान उन्हें अभिलेख अधूरे मिले। सभी विक्रेताओं को चेतावनी जारी की गई है।
जिला कृषि अधिकारी इंद्रसेन नाथ ने जिले के आधा दर्जन से अधिक उर्वरक व बीज विक्रेताओं के निरीक्षण किया। उन्होंने हंस फर्टिलाइजर, लक्ष्मी खाद भंडार, श्याम बाबा खाद भंडार, दीक्षित फर्टिलाइजर, दुर्गा ट्रेडर्स, अतुल खाद भंडार सासनी, जादौन एग्री जंक्शन सासनी सहित अन्य दुुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेट बोर्ड और अभिलेखों का रख रखाव सही नहीं मिला।
विज्ञापन

अन्य दस्तावेज भी अधूरे मिले। सभी उर्वरक व बीज विक्रेताओं को पॉस मशीन से निकलने वाली रसीद को किसान को देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के डीलरों की दुकानों पर जल्द चेकिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी विक्रेताओं को अधूरे दस्तावेजों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इन विक्रेताओं को भविष्य के लिए चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed