{"_id":"6272c44c6881501ebe707209","slug":"hathras-income-tax-payers-started-surrendering-ration-cards-hathras-news-ali2907851175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आयकरदाताओं ने शुरू किया राशन कार्डों का समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आयकरदाताओं ने शुरू किया राशन कार्डों का समर्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला प्रशासन के निर्देश पर अपात्र राशन कार्डधारकों ने राशन कार्ड सरेंडर करना शुरू कर दिया है। सोमवार तक 147 राशन कार्डधारकों ने अपने-अपने राशनकार्ड को सरेंडर कर दिया है। विभाग की ओर से राशन कार्डधारकों का सत्यापन कराया जा रहा है, जिससे अपात्रों के नाम काटकर नए राशन कार्ड धारकों को योजना का लाभ दिया जा सके।
शासन निर्देश पर पूर्ति विभाग की ओर से अब अपात्र राशन कार्डधारकों का डाटा तैयार किया जा रहा है। अपात्रों में आयकरदाता सहित 100 वर्ग गज के मकान, चार पहिया वाहन वाले, सरकारी कर्मचारी आदि को भी शामिल किया गया है। विभाग की ओर से आयकरदाताओं की सूची तैयार की जा रही है।
इन अपात्र कार्डधारकों को जल्द से जल्द रिकवरी के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद करीब 147 अपात्र राशन कार्डधारकों ने अपने राशन सरेंडर कर दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) एसपी शाक्य ने बताया कि जल्द ही सभी अपात्रों के नाम काट दिए जाएंगे। अपात्रों से खाद्य अधिनियम के तहत रिकवरी भी की जाएगी। संवाद