फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In June, more than 18 thousand consumers will get subsidy

हाथरस : जून में 18 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगी सब्सिडी

Sat, 30 Apr 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: In June, more than 18 thousand consumers will get subsidy
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के नलकूप उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें जून माह से बिल के माध्यम से सब्सिडी का लाभ मिलेगा। अब तक 500 उपभोक्ताओं के यहां नलकूपों पर मीटर लगाए जा चुके हैं। मीटर के जरिये उपभोक्ता के यहां बिजली की खपत की गणना की जाएगी। खास बात यह है कि उपभोक्ताओं की जेब पर कोई बोझ नहीं बढ़ेगा। वह वर्तमान में जो आधा बिल दे रहे हैं, वही देंगे। मई माह में मीटर लगाने का काम पूरा होगा। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए उपकेंद्रों पर प्रचार-प्रसार से संबधित फ्लैक्स व बैनर लगाए जाएंगे, ताकि उपभोक्ता को मीटर से संबधित जानकारी हो सके।
उल्लेखनीय है कि बिजली निगम द्वारा नलकूप उपभोक्ताओं के यहां यह जानकारी करने के लिए मीटर लगाया जा रहा है कि आखिर नलकूप के लिए बिजली बिजली की आवश्यकता है। इसके तहत पूर्व में नलकूप व घरेलू फीडरों को अलग करने का काम दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत किया गया था। अब नलकूप किसानों को पर्याप्त बिजली देने के साथ उन्हें बिजली में सब्सिडी देने की तैयारी जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन

जिले में कितनी बिजली खपत, उतना इंतजाम
हाथरस। जिले में 700 एमबीए यूनिट बिजली की प्रतिदिन खपत होती है। इसमें दो लाख साठ हजार उपभोक्ता शामिल है। इसमें 19 हजार छह नलकूप उपभोक्ता है। फसलों को पर्याप्त पानी देने के लिए शासन स्तर से पर्याप्त बिजली का इंतजाम किया जा रहा है। इस क्रम में नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। मीटर के जरिये खपत की गणना की जाएगी। वर्तमान में किसान करीब 850 रुपये बिल अदा कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को यह डर सता रहा है कि कहीं मीटर लगने से उनका बिल ज्यादा आने न लग जाए। ऐसा नहीं होगा। जो बिल वह दे रहे हैं, वही देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूपों पर मीटर इसलिए लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली की वास्तविक खपत का पता चल सके। उपभोक्ताओं को जून से सब्सिडी बिल के जरिये मिलना शुरू हो जाएगी। जो बिल उपभोक्ता वर्तमान में दे रहे हैं, वही बिल अदा करेंगे। लोग किसी भी तरह के भ्रम में न रहें।
-प्रमोद कुशवाहा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed