फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In-charge headmistress suspended, show cause notices to two

हाथरस : प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस

Tue, 21 Dec 2021 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: In-charge headmistress suspended, show cause notices to two
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलाधिकारी के जनता दर्शन के दौरान ग्राम प्रधान व अभिभावकों उच्च प्राथमिक विद्यालय किंदौली के मामले में की गई शिकायत जांच में सही मिली है। बीएसए ने आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित करते हुए एक शिक्षक व एक शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं निलंबन अवधि में प्रभारी प्रधानाध्यापिका को प्राथमिक विद्यालय मोहनगंज नगर क्षेत्र से संबद्ध किया गया है।
दो दिसंबर 2021 के जनता दर्शन के दौरान प्रधान ग्राम पंचायत किंदौली विकास खंड सासनी और अभिभावकों द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय किंदौली, सासनी में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता सिंह पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। इसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सासनी द्वारा की गई।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापक पर स्टाफ में परस्पर झगड़ा करना, नामांकन 61 के सापेक्ष 14 छात्र उपस्थित मिलना, विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता शून्य होना, विद्यालय समय में बार-बार बाहर जाना, शैक्षणिक में रुचि न लेना आदि आरोप थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है। निलंबन की अवधि में सुनीता सिंह को प्राथमिक विद्यालय मोहनगंज नगर क्षेत्र हाथरस से संबद्ध किया गया है। मनोज कुमार अग्रवाल व विजय लक्ष्मी को भी स्टाफ के साथ झगड़ा करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed