{"_id":"626989c45463335083319b4d","slug":"hathras-in-case-of-divine-calamity-crop-loss-crop-insurance-is-effective-hathras-news-ali290273069","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दैवी आपदा, फसल नुकसान की स्थिति में फसल बीमा कारगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दैवी आपदा, फसल नुकसान की स्थिति में फसल बीमा कारगर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फसल बीमा पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ग्राम पंचायतों, विकास खंड कार्यालय सभागार और जिला मुख्यालय पर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और नामित बीमा कंपनी के माध्यम किसानों को फसल बीमा के बारे में जानकारी दी गई। जिले की सभी पंचायतों में सीएससी संचालकों के माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
जिले के सभी गांव में सीएससी संचालकों के जरिये किसान बीमा पाठशाला का पंचायत भवन, सरकारी स्कूल और सीएससी पर आयोजन किया गया। इस मौके पर लैपटॉप लगाकर किसानों को योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने भाषण में किसानों को फसल बीमा सहित अन्य जानकारी मुहैया कराई।
उन्होंने बताया कि किसानों के लिए फसल बीमा बहुत ही जरूरी है। किसान के खेत में किसी प्रकार की दैवी आपदा या नुकसान होने पर किसान को बीमा से इसकी भरपाई की जाएगी। इस मौके पर पीएम किसान में ई केवाईसी, किसान मानधन योजना में पंजीकरण, किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन भी किए गए। संवाद