फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Illegal construction demolished after complaints from BJP workers

हाथरस : भाजपाइयों की शिकायत के बाद अवैध निर्माण कराया ध्वस्त

Fri, 17 Sep 2021 09:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Illegal construction demolished after complaints from BJP workers
हाथरस : तहसीलदार आवास के पुराने जर्जर भवन में अवैध धार्मिक चबूतरे का निर्माण किए जाने की सूचना पर ? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार में नगर पंचायत कार्यालय के पीछे तहसीलदार के पुराने जर्जर खंडहर पड़े आवास में एक समुदाय विशेष के एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से धार्मिक चबूतरे का निर्माण कर लिया गया। जब इसकी सूचना हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों और भाजपा नेताओं तक पहुंची तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर काफी संगठनों के काफी लोग और भाजपा नेता एकत्रित हो गए। तहसीलदार निधि भारद्वाज और पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया।
सोमवार को तहसीलदार के पुराने जर्जर पड़े आवास में एक समुदाय विशेष के व्यक्ति को कुछ लोगों ने अंदर बैठकर धूपबत्ती करते हुए देख लिया। जब लोगों ने अंदर जाकर देखा तो उक्त व्यक्ति ने आवास के अंदर एक मजार नुमा धार्मिक चबूतरे का निर्माण कर लिया था।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। मंगलवार को जब इसकी जानकारी भाजपाइयों और हिंदू संगठनों के नेताओं को हुई तो मौके पर भाजपा नेता चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, प्रीती चौधरी, सुनील गौतम, हंवीर सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह प्रधान, अंकुश गौड़, डॉ. योगेश शर्मा, राजकुमार प्रधान, रूपमनोहर अग्रवाल, दीपक बधौतिया, लक्ष्मण प्रधान, दिनेश शाह, शैलेंद्र नगाइच, विनय जैसवाल आदि पहुंच गए। जब भाजपाइयों ने इसकी सूचना तहसीलदार निधि भारद्वाज को दी तो मौके पर तहसीलदार भी पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाए कि जब प्रशासन की अपनी जमीन सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की जमीन कैसे सुरक्षित रहेगी। मौके पर एसएसआई अनिल कुमार सिंह भी पहुंच गए। मौके पर प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से मजारनुमा बनाए गए चबूतरे को तुड़वा दिया। तहसीलदार ने सभी को आश्वस्त किया कि जिस व्यक्ति ने यह कृत्य किया है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद

कल सुबह साढ़े सात बजे के करीब मैं तहसील में ही थी और इस गतिविधि के तुरंत बाद ही यह प्रकरण मेरे संज्ञान में आ गया था। मैने तत्काल एसएचओ को मौके पर जाकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया और वहां पर पूर्व स्थिति सुनिश्चित की गई। मंगलवार सुबह भी एसएचओ को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और असामाजिक तत्वों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। तहसीलदार आवास स्थल के पुनर्निर्माण के लिए जुलाई माह में ही मेरे द्वारा रिपोर्ट अननुमोदन एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए उच्च स्तर को प्रेषित की जा चुकी है।
-अंजलि गंगवार, एसडीएम, सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed