फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ignoring standards in school building construction, complaint to DM

हाथरस : स्कूल भवन निर्माण में मानक की अनदेखी, डीएम से शिकायत

Wed, 09 Feb 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Ignoring standards in school building construction, complaint to DM
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के एक स्कूल भवन के निर्माण में मानक की अनदेखी की गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। इस आधार पर अब बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है।
विकास खंड क्षेत्र के बिसावर की ग्राम प्रधान रेखा चौधरी ने पिछले दिनों जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सुबोध पाठक व एआरपी रंधीर सिंह ने मिलीभगत करके स्कूल भवन निर्माण प्रभारियों को बदल दिया और मनचाहे शिक्षकों को कार्य दे दिया। बिना पंजीकृत फर्म के जरिए निर्माण कार्य का भुगतान करने का भी आरोप शिकायत में लगाया।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है कि तत्कालीन बीईओ द्वारा उच्चाधिकारियों के नाम पर 20 फीसदी पैसा निर्माण प्रभारियों से मांगा गया है। बीएसए शाहीन ने अब पूरे प्रकरण की जांच किए जाने के निर्देश बीईओ शुभम कुमार को दिए है। तत्कालीन बीईओ सुबोध पाठक ने आरोपों को पूरी तरह से नकारा है। बीएसए शाहीन ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed