फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If you try to break the law and order, strict action will be taken

हाथरस : कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो होगी सख्त कार्रवाई

Sun, 19 Jun 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If you try to break the law and order, strict action will be taken
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने शुक्रवार की रात्रि में जलेसर रोड (मानिकपुर) रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों और युवाओं के साथ बैठक की।
दरअसल, यह अधिकारी एक व्हाट्स ग्रुप में योजना के विरोध के लिए स्टेशन पर जुटने की अपील से संबंधित टिप्पणी वायरल होने के बाद वहां पहुंचे थे। अधिकारियों ने सभी को साफ संदेश दिया कि कानून व्यवस्था भंग करने और माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को हर्गिज बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सभी से अपील की कि सरकारी संपत्ति को किसी भी तरह नुकसान न पहुंचाएं। आसपास होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दें, जिससे कोई बड़ा विवाद उत्पन्न न हो सके। सभी को बताया गया कि गलत बयान जारी करने, किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरें या अफवाह फैलाने, भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें। कोई अवांछित पोस्ट न करें और इनके बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य न करें, जिससे जिले में अमन-चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो। पुलिस अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों की लगातार सोशल मीडिया टीम के माध्यम से निगरानी कर रही है, इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करें।
उन्होंने कहा कि जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जलेसर रोड रेलवे ट्रैक पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले के सभी रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक और बस स्टैंड से लेकर सभी मुख्य चौराहों और स्थानों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।

किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जिले में मुख्य स्थानों पर पुलिस बल के साथ पीएससी की भी तैनाती की गई है। खुफिया तंत्र को पूरी तरह सक्रिय किया गया है। सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सतर्क निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed