{"_id":"61818996a3bbe06a0d68a9c8","slug":"hathras-if-there-is-any-problem-related-to-the-voter-list-the-solution-will-be-sitting-at-home-hathras-news-ali2773273145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मतदाता सूची से संबंधित कोई समस्या है तो घर बैठे होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मतदाता सूची से संबंधित कोई समस्या है तो घर बैठे होगा समाधान
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम रमेश रंजन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और निर्वाचन अवधि के दौरान जनपद स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायत और सुझावों के मद्देनजर डीएम रमेश रंजन ने डिस्ट्रिक्ट कॉटैक्ट सेंटर - टोल फ्री नं-1950 (डीसीसी) का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को मतदाता सूची संबंधित कोई भी समस्या आ रही है तो वह घर बैठे उक्त नंबर पर संपर्क कर समाधान करा सकते है।
उन्होंने कहा कि अगर मतदाता सूची से संबंधित कोई समस्या है तो घर बैठे ही उसका निदान हो जाएगा। बस आपको टोल फ्री नंबर 1950 डायल कर अपनी समस्या बतानी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप लॉच किया गया है जिसे कोई भी जन सामान्य अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर अथवा एप स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।
18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अथवा 01 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवा अपना वोटर कार्ड बनवाने के लिए एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यदि किसी को अपने वोटर कार्ड में नाम पता आदि का संशोधन किया जाना है तो वह भी इस एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है अथवा अपने बीएलओ से संपर्क कर वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।