{"_id":"62605d2b08f58864113b45c2","slug":"hathras-idol-theft-case-25-thousand-prize-crook-arrested-sikandhra-rahu-news-ali2897369155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मूर्ति चोरी प्रकरण : 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मूर्ति चोरी प्रकरण : 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मूर्ति चोरी का आरोपी। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कस्बा पुरदिलनगर के बांके बिहारी मंदिर से मूर्ति चोरी करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी टीम हाथरस व कोतवाली टीम ने बुधवार को उसे पंत चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बता दें कि नवंबर 2019 में बांके बिहारी मंदिर के पुजारी व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर चोर ठाकुर जी एवं राधारानी, लड्डू गोपाल की अष्टधातुओं की छोटी-बड़ी मूर्तियों की चोरी की थी। मंदिर से चोर बीस हजार रुपये नकद व पुजारी की पत्नी के कानों के कुंडल व सोने की चेन ले गए थे।
मामले में मुखबिर की सूचना पर दीपू पुत्र खजान सिंह निवासी गांव बिसाना, आशिफ उर्फ बुल्ला पुत्र बिलालुद्दीन जावेद पुत्र इतवारी खां, प्रमोद जाटव पुत्र गिर्राज सिंह निवासी नगला लाला हाथरस के कब्जे से तीन मूर्तियां बरामद की गई थी।
विज्ञापन
गैंग में शामिल एक बदमाश प्रमोद जाटव पुत्र कालीचरन निवासी गांव बिसाना फरार चल रहा था। इस पर जिला पुलिस ने 25 हजार हजार का इनाम घोषित किया था। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।