फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Husband killed his wife to trap enemies

हाथरस : दुश्मनों को फंसाने के लिए पति ने कराई पत्नी की हत्या

Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Husband killed his wife to trap enemies
महिला की हत्या की घटना का खुलासा करते एसपी और पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी पति व उसका साथी। संवा? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के एक कॉलोनाइजर की पत्नी की हत्या और उसके घायल होने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस महिला की हत्या उसके पति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी। किसी को शक न हो, इस खातिर उसने खुद पर भी फायरिंग कराई थी, जिससे वह भी घायल हो गया था। हत्या के पीछे इस कॉलोनाइजर का मकसद अपने कुछ दुश्मनों को फंसाना था। पुलिस ने कॉलोनाइजर व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल एक अभियुक्त अभी फरार है। पुलिस ने कॉलोनाइजर व उसके साथी अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल, हत्या करने के लिए दिए गए रुपये का चेक और एक मकान का पंजीकृत अनुबंध भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ने वारदात का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूरी योजना के तहत हत्या कराने से पहले अपनी पत्नी का 15 लाख रुपये का बीमा भी कराया था। इस पूरी वारदात में इस महिला का पति, एक शूटर व उसका एक अन्य साथी शामिल था। 27 जनवरी को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नवीपुर रजबहे पर 32 वर्षीय दिनेश निवासी नगरिया नंदराम को कूल्हे व उसकी 30 वर्षीय पत्नी भावना के सिर में गोली लगने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। भावना की मौत हो चुकी थी और दिनेश घायल हुआ था। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया था। इस मामले में दिनेश ने तीन नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कई टीमों का गठन किया था। पुलिस ने अब वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

भावना की हत्या में पुलिस ने उसके पति दिनेश पुत्र पप्पू सिंह निवासी खोंडा हजारी थाना कोतवाली नगर, रियाज पुत्र निसार निवासी लाला का नगला थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया है। एसपी ऑफिस में इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि पूछताछ में दिनेश ने बताया कि वह ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लालच में उसने नहना गौतम उर्फ देवेंद्र कुमार पुत्र रामजस गौतम निवासी गांव जरीपुरा थाना सहपऊ व विष्णू सिंह उर्फ शिवम उर्फ फौजी पुत्र धर्म सिंह निवासी मुर्किया जनपद आगरा को सादाबाद क्षेत्र में जमीन खरीदने के लिए 6.5 लाख रुपये दिए थे। इसको नहना व विष्णु उर्फ शिवम दोगुना करके वापस करने वाले थे। कुछ दिन बाद ही नहना व विष्णु उर्फ शिवम रुपये देने में टालमटोल करने लगे और धमकी देने लगे कि तुम्हारे पैसे नहीं देंगे और न ही जमीन मिलेगी। यह लोग जान से मारने की धमकी भी दिनेश को देने लगे। इससे वह अपने रुपयों को लेकर काफी परेशान रहने लगा और नहना व विष्णु उर्फ शिवम से रंजिश मानने लगा। वह सोचना लगा कि कैसे भी उसके रुपये वापस आ जाएं। दिनेश ने यह रुपये अपनी पत्नी के जेवर गिरवी रखकर दिए थे। इसके लिए उसका घर में पत्नी से झगड़े भी होने लगा था। इसकी वजह से वह काफी तनाव में रहने लगा था। दिनेश ने अपने एक साथी मनोज एलानी को पूरी बात बताई तो मनोज एलानी ने उसे अपने दोस्त रियाज से मिलाया।
इन तीनों ने नहना व विष्णु उर्फ शिवम को झूठा केस बनाकर फंसाने की योजना बनाई। रियाज को भी पैसे की बहुत जरूरत थी, इसके लिए रियाज की जमीन दिनेश के पास 90,000 रुपये में गिरवी भी रखा दी थी। इसका अनुबंध भी कराया गया। इसके बाद दिनेश ने रियाज एवं मनोज एलानी के साथ मिलकर अपने रुपये वापस पाने के लिए नहना व विष्णु उर्फ शिवम को झूठे मुकदमे में फसाने के लिये पूरी योजना बनाई थी। दिनेश ने रियाज से कहा था कि वो उसका गिरवी रखा मकान छोड़ देगा और धाम कॉलोनी में एक प्लॉट व दो लाख रुपये भी देगा।
दिनेश ने मनोज उर्फ एलानी को 80 हजार रुपये व करीब 35 हजार रुपये रियाज को अग्रिम भी दे दिए थे। पूरी योजना के तहत दिनेश ने अपनी पत्नी के नाम एलआईसी का 15 लाख रुपये का जीवन बीमा भी करवा लिया था। 27 जनवरी को योजनाबद्ध तरीके से दिनेश अपनी पत्नी भावना को साथ लेकर मंदिर गया। वहां रास्ते में रियाज पहले से खड़ा था। उसने योजना के मुताबिक पता पूछने के बहाने भावना के करीब जाकर गोली मारकर उसकी हत्या करा दी थी। रियाज ने दिनेश के कहने पर उसके कूल्हे पर भी गोली मारकर उसे घायल कर दिया और वहां से भाग गया। पुलिस इस मामले में अभी मनोज ऐलानी को तलाश रही है। संवाद
यह सामान हुआ है बरामद
एक पिस्टल व दो कारतूस 32 बोर (आला कत्ल), एक चेक 50 हजार रुपये (हत्या करने के लिए दिए गए रुपये), पंजीकृत अनुबंध (अभियुक्त रियाज के मकान को गिरवी रखने का)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार दुबे थाना कोतवाली नगर, एसओजी निरीक्षक गिरीशचंद्र गौतम, निरीक्षक अपराध मणिकांत शर्मा थाना कोतवाली सदर, एसआई अभय कुमार प्रभारी सर्विलांस टीम व कुछ अन्य पुलिसकर्मी इस टीम में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed