फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Huge youth conference will be held on January 2

हाथरस : दो जनवरी को होगा विशाल युवा सम्मेलन

Fri, 31 Dec 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Huge youth conference will be held on January 2
हाथरस : भाजपा युवा सम्मेलन को लेकर वार्ता करते भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन दो जनवरी को बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल हाथरस में किया जाएगा। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर युवाओं से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सह कोषाध्यक्ष जीत वर्मा, जिला सह कार्यालय प्रभारी अनुज सिंघल और जिला सोशल मीडिया प्रभारी गोपाल वार्ष्णेय ने बताया कि आज समय युवाओं का है और युवा शक्ति भाजपा के साथ है।
युवाओं के सपने को साकार करने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी सहभागिता करेंगे। बताया कि, जिले में प्रथम बार हो रहे युवा सम्मेलन को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री एवं उनकी जिला कार्यकारिणी लगातार युवाओं से संपर्क कर रही है। सम्मेलन में हाथरस जिले की प्रत्येक विधानसभा प्रत्येक मंडल से प्रतिभाशाली युवाओं का मंच पर सम्मान किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से सम्मेलन में सहभागिता करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed