{"_id":"614b68058ebc3e0de65e3335","slug":"hathras-ht-line-s-cable-blew-supply-stalled-for-24-hours-sikandhra-rahu-news-ali273886241","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एचटी लाइन की केबल फूंकी, 24 घंटे से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एचटी लाइन की केबल फूंकी, 24 घंटे से आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
एचटी लाइन की केबल मंगलवार की रात धमाके के साथ फूंक गई। केबल फूंकने से नगर में 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। कर्मियों ने रात में केबल को ठीक करने की पूरी कोशिश की लेकिन, उन्हें कामयाबी नहीं मिली। बिजली की अभाव में लोग पानी के लिए दिन भर तरसते रहे। खबर लिखे जाने तक नगर में बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। इस मामले में विभागीय अधिकारियों से भी संपर्क नहीं हो सका।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नगर में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। दिन-रात फॉल्ट के नाम पर घंटों बिजली गायब रहती है। मंगलवार की रात में अचानक बिजली बंद हो गई। फॉल्ट का पता लगाने में ही कर्मियों को घंटों लग गया। काफी मशक्कत के बाद पता चला कि कासगंज रोड स्थित बाईपास ब्रिज के पास से एचटी लाइन से नगर में आने वाली मोटी केबल में फॉल्ट है।
पूरी रात मशक्कत करने के बाद भी कर्मी इसे ठीक नहीं कर पाए। केबल अंडरग्राउंड होने के कारण खराबी कहां है इसका पता नहीं चल सका। कर्मियों का कहना है कि इसके लिए एक बॉक्स की जरूरत पड़ेगी। जिसे लेने के लिए एक कर्मी हाथरस गया हुआ है।
विज्ञापन
इस संबंध में जब एसडीओ व जेई से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। इधर, बिजली नहीं होने के कारण लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस गए। लोगों के फोन की बैटरी खत्म हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वालों को हुई। इससे लोगों में काफी आक्रोश है।