फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: How to execute field works without vehicle

हाथरस : बिना वाहन के कैसे दें फील्ड के कार्यों को अंजाम

Fri, 03 Dec 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: How to execute field works without vehicle
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिना वाहन के जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों को क्षेत्र में विभागीय कार्यों को अंजाम देने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अन्य विभागीय समस्याओं को लेकर भी खंड शिक्षा अधिकारी जूझ रहे हैं। इसे लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों ने बीएसए व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) वर्तमान में अनेक महत्वपूर्ण विभागीय कार्यक्रमों के साथ ही कोविड-19 टीकाकरण एवं निर्वाचन पूर्व तैयारी जैसे कार्यों में लगे हुए हैं। उत्तर प्रदेशीय खंड शिक्षा अधिकारी संघ के बैनर तले बीईओ ने विभागीय प्रशासनिक कार्य, विद्यालय निरीक्षण, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी के दायित्व के निर्वहन के लिए विभागीय वाहनों की व्यवस्था को सुचारु कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला स्तर से मांगी गई सूचना के संकलन के लिए पर्याप्त समय एवं कार्य की अधिकता/जटिलता के दृष्टिगत पटल प्रभारी को व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखने के लिए निर्देशित करने की मांग बीएसए से की गई। खंड शिक्षा अधिकारियों ने अवशेष वेतन एवं अन्य देयकों का अविलंब भुगतान कराए जाने की बात कही। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष विद्यानंदन दैपुरिया, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमारी, जिला मंत्री व सचिव सुबोध कुमार पाठक आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed