फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: How did the married woman disappear for dowry

हाथरस : दहेज के लिए विवाहिता को कैसे कर दिया गायब

Wed, 09 Nov 2022 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: How did the married woman disappear for dowry
हाथरस : लापता विवाहिता आरती। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लिहा आलमपुर निवासी एक विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल वालों पर उसे गायब करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि संतान नहीं होने और दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने उसे गायब कर दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
हसायन के गांव अल्हैदीनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि उन्होंने अपनी पुत्री आरती की शादी क्षेत्र के गांव लिहा आलमपुर निवासी जगमोहन पुत्र जगदीश के साथ तीन साल पहले दान दहेज देकर की थी। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वे अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। आरती को संतान नहीं होने पर उसका शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने लगे। पिता का कहना है कि जब छह नवंबर को आरती से बात करने के लिए फोन किया गया तो उससे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

संपर्क नहीं होने पर आरती के गांव में रहने वाली अपनी बहन को उसके घर भेजा। बहन ने बताया कि आरती ससुराल में नहीं थी। जब ससुराल वालों से आरती के बारे में पूछा तो वे लोग गाली-गलौज करने लगे। बेटी के ससुराल जाने पर भी उन्होंने कुछ नहीं बताया। पिता को शक है कि आरती को जान से मारकर उसे गायब कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि हमलोग तीन दिन से कोतवाली का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस सुनने को तैयार नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed