फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hot spot Lala's police again vigilant in Nagla

हाथरस: हॉट स्पॉट लाला का नगला में पुलिस का फिर रहा सख्त पहरा

Thu, 16 Apr 2020 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Hot spot Lala's police again vigilant in Nagla
हाथरस: लाला का नगला में मारपीट, पथराव की घटना के बाद तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लाला का नगला में बृहस्पतिवार को भी पुलिस का सख्त पहरा रहा। कोरोना की दृष्टि से यह इलाका हॉट-स्पॉट घोषित कर रखा है, इसलिए इस इलाके में लोगों की आवाजाही बंद है। वहीं पुलिस ने तीन दिन पहले यहां हुए पथराव में नामजद लोगोें की तलाश में भी दबिशें दी।
शहर के मोहल्ला लाला का नगला में कुछ संक्रमित जमाती आकर रुके थे। तब से इस इलाके को हॉट स्पॉट घोषित कर यहां पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया था। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर सर्वे कर ऐसे लोगों को भी होम क्वारंटीन किया था, जोकि खांसी, बुखार आदि से पीड़ित थे। इसी दौरान सोमवार की रात्रि में यहां कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था।
विज्ञापन

इससे वहां तोड़फोड़ भी हुई थी। पुलिस ने तीन नामजदों को गिरफ्तार भी कर लिया था। अन्य की पुलिस को अभी भी तलाश है। इनकी तलाश में पुलिस ने दबिशें भी दी। वहीं बृहस्पतिवार को भी पूरे इलाके पर पुलिस की नाकाबंदी रही और आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed