{"_id":"626ecda53115d940aa616a9a","slug":"hathras-hostel-will-soon-be-built-for-scheduled-caste-students-in-the-district-hathras-news-ali2905742132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में जल्द ही अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए बनेगा छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में जल्द ही अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए बनेगा छात्रावास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा है कि जिले में जल्द ही अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जमीन तलाशने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिन लोगों ने छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति में घोटाले किए हैं। ऐसे प्रकरणों की फाइलें खंगाली जा रही हैं। किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह यहां लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार ने काफी जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। सरकार का प्रयास है कि इन योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग में किसी भी तरह के घोटाले करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह संज्ञान में आया है कि पूर्व में कुछ लोगों ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के नाम पर घोटाले किए हैं। ऐसे प्रकरणों की फाइलें मंगाई जा रही हैं। इन लोगों के खिलाफ तो कार्यवाही होगी ही, साथ ही इनमें शामिल रहे अधिकारियों के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज कल्याण विभाग अपना आंतरिक ऑडिट भी करेगा और भी बारीकी के आंकलन करेगा कि विभाग की योजनाओं का कितना लाभ पात्रों को मिल रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पहले जब वह एक आईपीएस अफसर थे, तब भी वह राष्ट्र निर्माण के प्रति संक ल्पित थे और अब वह दूसरी भूमिका हैं तो भी राष्ट्रनिर्माण के लिए संकल्पित हैं। अब उनका काम करने का दायरा बढ़ गया है और जनता के प्रति जवाबदेही भी बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
पुरानी यादों में खो गए असीम अरुण
हाथरस। करीब 22 साल पहले इस जिले में एसपी रहे असीम अरुण जब मंत्री के रूप में यहां आए तो पुरानी यादों में खो गए। उन्होंने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। पहले वह यहां पुलिस अधीक्षक के रूप में आए थे और अब यहां मंत्री के रूप में आए हैं। यहां काफी लोग परिचित हैं। शहर आगमन पर उन्होंने नवग्रह आंबेडकर पार्क पर डॉ.बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। संवाद