फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Honored farmers, emphasis on traditional farming

हाथरस : किसानों को सम्मानित कर दिया पारंपरिक खेती पर जोर

Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Honored farmers, emphasis on traditional farming
हाथरस : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर मंडी समिति में आयोजित किसान सम्मान समार - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर में शुक्रवार को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। किसानों को परंपरागत खेती करने की सीख दी गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय एवं मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती व चौधरी चरण सिंह के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर मेले का शुभारंभ किया। जनप्रतिनिधियों द्वारा चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों एवं भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के अधिकारियों अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। जिले में उच्च पैदावार करने वाले कृषि विभाग के आठ किसानों, उद्यान के 15, पशुपालन के आठ, मत्स्य विभाग के आठ सहित कुल 39 किसानों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सहकारिता विभाग ने भी 10 किसानों को नैनो यूरिया प्रयोग करने के लिये सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव मंडी समिति ने एक किसान को तीन लाख रुपये का चेक दिया। उप कृषि निदेशक हंसराज सिंह ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मेले में करीब 35-40 विभिन्न विभागों और उर्वरक, बीज और कृषि यंत्र विक्रेताओं द्वारा स्टॉल लगाए गए। संचालन डॉ. जेके शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. विजयवीर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी चंद्रपाल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रामकिशन सिंह, संतोष सिंह यादव, डीएचओ अनीता सिंह, मंडी सचिव यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed