फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Honorarium of contract drivers-operators increased by nine paise per km

हाथरस : संविदा चालक-परिचालकों का मानदेय नौ पैसे प्रति किमी बढ़ा

Sat, 30 Oct 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Honorarium of contract drivers-operators increased by nine paise per km
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राज्य सड़क परिवहन निगम स्तर से दिवाली पर रोडवेज के संविदा कर्मियों को तोहफा दिया गया है। उनके मानदेय में नौ पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसका फायदा डिपो के करीब ढाई सौ संविदा चालक-परिचालकों को होगा। अब तक संविदा कर्मियों को 1.50 रुपये प्रति किमी के हिसाब से मानदेय मिलता था।
उल्लेखनीय है कि काफी समय से रोडवेज में तैनात संविदा कर्मी मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अब महंगाई को ध्यान में रखते हुए रोडवेज में कार्यरत संविदा कर्मियों को एक रुपये 50 पैसे के स्थान पर एक रुपये 59 पैसे देने के आदेश को हरी झंडी दे दी गई है। प्रति किलोमीटर मानदेय की राशि बढ़ने से डिपो के कर्मियों के चेहरे खुशी से खिले हुए नजर आ रह हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशीरानी का कहना है कि अब निगम स्तर से संविदा चालक-परिचालकों के मानदेय में नौ पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है। डिपो के करीब ढाई सौ कर्मियों को फायदा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed