{"_id":"61b3951c556b420cfa16438c","slug":"hathras-home-isolate-to-six-other-people-who-returned-from-abroad-hathras-news-ali2802480187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विदेश से लौटे छह अन्य लोगों को किया होम आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विदेश से लौटे छह अन्य लोगों को किया होम आइसोलेट
विज्ञापन
हाथरस : जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर सबसे ज्यादा निगरानी विदेशों से आने वाले लोगों की हो रही है। पिछले 24 घंटे में विदेश यात्रा से लौटे छह लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। सात दिन बाद इनका नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा।
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सबसे ज्यादा नजर विदेशों से आने वाले लोगों पर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को शासन से विदेशों से आने वाले लोगों के बारे में जानकारी मिल रही है। पिछले 24 घंटे में विदेश से आने वाले छह लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। इसमें चार शहर की वसुंधरा कॉलोनी के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के सदस्य हैं। यह पिछले दिनों यूएस घूमने गए थे।
वहीं विदेश से लौटने वाले नवल नगर निवासी एक व्यक्ति को भी होम आइसोलेट किया गया है। संयुक्त अरब अमीरात से लौटे शहर के अलीगढ़ रोड निवासी एक युवक को भी आइसोलेट किया गया है। अब तक जिले में विदेश से लौटने वाले 17 लोगों को आइसोलेट किया जा चुका है। इनमें से छह की जांच भी कराई जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के उपाय भूले लोग
हाथरस। एक तरफ विदेश से आने वाले लोगों की कड़ी निगरानी की जा रही है। वहीं स्थानीय लोग कोरोना से बचने के लिए न मास्क लगा रहे और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे। जिला अस्पताल में ही इसका पालन नहीं हो रहा और वहां ओपीडी हो या इमरजेंसी। मरीज और उनके तीमारदार न मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। संवाद