फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Home guard's condition deteriorated while on duty, death

हाथरस : ड्यूटी के दौरान बिगड़ी होमगार्ड की हालत, मौत

Sun, 09 Oct 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:01 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी गुमानी निवासी होमगार्ड की कलेक्ट्रेट में ड्यूटी के दौरान सुबह के वक्त अचानक तबीयत खराब हो गई।शनिवार की सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी हालत खराब हो गई।वहां डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Hathras: Home guard's condition deteriorated while on duty, death
हाथरस : मृतक होमगार्ड का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी गुमानी निवासी होमगार्ड की कलेक्ट्रेट में ड्यूटी के दौरान सुबह के वक्त अचानक तबीयत खराब हो गई। साथी होमगार्ड उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम गृह पर परिवार के लोगों की भीड़ लग गई।
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी गुमानी निवासी 45 वर्षीय हरवीर सिंह पुत्र ओमप्रकाश होमगार्ड की ड्यूटी करते थे। शुक्रवार की शाम को वह ड्यूटी करने के लिए कलेक्ट्रेट आए थे। शनिवार की सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी हालत खराब हो गई। इसकी जानकारी उनके साथी होमगार्ड राजकुमार ने फोन कर परिजनों को दी और हरवीर सिंह को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिवार और गांव के लोगों की जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने को शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में शव पहुंचते ही भीड़ लग गई। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed