फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Home guard's body found in district hospital

हाथरस : जिला अस्पताल में मिला होमगार्ड का शव

Sat, 06 Nov 2021 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Home guard's body found in district hospital
हाथरस : मृतक होमगार्ड का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला जिला अस्पताल परिसर में शनिवार की सुबह एक होमगार्ड का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी पहचान महेशचंद पचौरी (50) पुत्र शंकरलाल निवासी मीतई थाना चंदपा के रूप में हुई है।
बागला परिसर में जिला अस्पताल में सुबह जब एक सफाई कर्मी सफाई कर रहा था तो उसे एक होमगार्ड वहां जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दिया। काफी हिलाने-डुलाने पर भी जब उसे होश नहीं आया तो वहां भीड़ लग गई। उसे आनन-फानन अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कराया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

उसके शरीर पर किसी तरह की कोई चोट आदि के निशान नहीं थे। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट का कहना है कि यह होमगार्ड ड्यूटी पर नहीं था। वह शराब पीने का भी आदी था। हो सकता है कि शराब के नशे में उसे अटैक पड़ गया हो। कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed