फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Holika Dahan will be held at four o'clock in the morning, scholars have decided

हाथरस : सुबह चार बजे होगा होलिका दहन, विद्वानों ने लिया निर्णय

Wed, 16 Mar 2022 10:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Holika Dahan will be held at four o'clock in the morning, scholars have decided
होलिका दहन को लेकर कोतवाली में बैठक करते पंडित। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। ब्रज की देहरी हाथरस में भी होलिका दहन का समय विद्वान व आचार्य द्वारा निर्धारित किया जाता है। इसे लेकर बीते दिनों विद्वानों में अलग मत थे। मंगलवार को होलिका दहन का समय तय करने का मसला कोतवाली सदर भी पहुंचा। वहां यह बताया गया कि होलिका दहन 18 मार्च को सुबह चार बजे होगा।
पंडित युवा परिषद की बैठक मंदिर सिद्देश्वर महादेव मंदिर पर हुई। जिसकी अध्यक्षता ऋषि गोपाल ने की। इस दौरान सभी विद्वानों होलिका दहन शुक्रवार की सुबह साढ़े चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में करने का निर्णय लिया। इस संदर्भ में थाना कोतवाली में भी होलिका दहन समय को लेकर विद्वानों से विचार हुआ।
विज्ञापन

बैठक के दौरान आचार्य सीपू जी महाराज ने कहा कि भद्रकाल में होलिका दहन से राष्ट्र का विनाश होता है। सभी आचार्यों का मत होलिका दहन को लेकर ब्रह्म मुहूर्त में है। बैठक में संत गोपाल दीक्षित, अमित मिश्र, श्याम पंडित, धर्मेंद्र अग्निहोत्री, पुरुषोत्तम देव मिश्र, सत्येश मिश्र, राजेंद्र दीक्षित, पंकज शास्त्री, मेघश्याम मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी होली में सुबह चार बजे होगा दहन
किला गेट स्थित बड़ी होली 18 मार्च शुक्रवार की सुबह चार बजे दहन का समय निश्चित किया गया है। होलिका दहन के दौरान प्रबंधक रामगोपाल आंधीवाल ने शहर के विद्वानों, धर्माचार्यों एवं समाजसेवियों से विचार विमर्श के बाद समय तय किया है।
उन्होंने बताय कि होलिका दहन में पं आशीष शर्मा मौजूद रहेंगे। मौके पर डॉ. ओपी शर्मा, कृष्णगोपाल आंधीवाल, राजीव आंधीवाल, दिनेश पंडित, सीताराम मिश्र, मनोज शर्मा, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल आदि थे।

- इस मामले में धर्माचार्यों ने यह तय किया है कि होलिका दहन सुबह चार बजे होगा। पुलिस को भी यही सूचित किया गया है कि होलिका दहन सुबह चार बजे होगा। रविंद्र कुमार दुबे, कोतवाली निरीक्षक, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed