{"_id":"62daf32e5ea5e01e746cd00b","slug":"hathras-high-voltage-current-ran-in-homes-in-navipur-kalan-equipment-blew-up-hathras-news-ali296586338","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नवीपुर कलां में घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नवीपुर कलां में घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, उपकरण फुंके
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के नवीपुर कलां क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात को कौशिक गली में घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे घरों में लगे विद्युत उपकरण धमाके साथ फुंक गए। इससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। उपकरण फुंकने से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा है।
उल्लेखनीय है कि शहर के नवीपुर कलां क्षेत्र में बंच कंडक्टर लाइन काफी जर्जर हो गई है। बृहस्पतिवार की रात को सब कुछ सामान्य चल रहा था। अचानक डबल फेस हो गया। इसके साथ कई घरों में जोर-जोर से धमाका होने लगा।
पंखे, इन्वर्टर, कूलर, फ्रिज आदि उपकरण फुंक गए। मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। कर्मियों ने देर रात तक लाइन को दुरुस्त किया। इस दौरान कर्मियों से लोंगों की नोकझोंक भी हुई। देर रात घरों में बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। संवाद