फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: High security number plates installed on more than 73 thousand vehicles in the district

हाथरस : जिले में 73 हजार से अधिक वाहनों पर लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

Fri, 19 Nov 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: High security number plates installed on more than 73 thousand vehicles in the district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भले ही जिला छोटा है, लेकिन जिले के 73 हजार से अधिक वाहन स्वामी हाईटेक हो गए हैं। एक साल में लोगों ने अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा ली है। अब बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के एआरटीओ कार्यालय में वाहन से संबधित कोई कामकाज नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि जिले की सड़कों पर दो लाख से अधिक वाहन वर्तमान में चल रहे हैं। जो लोग नया वाहन खरीद रहे हैं, उन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगकर आ रही है। पुराने वाहनों पर वाहन स्वामी बुकिंग के साथ हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा रहे हैं। अब बीते एक साल में जिलेभर के 73 हजार पांच सौ 19 लोगों ने अपने चार पहिया व दो पहिया वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा ली है।
विज्ञापन

बाकी वाहनों पर भी यह नंबर प्लेट चरणबद्ध तरीके से लगाई जा रही हैं। खास बात यह है कि बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के एआरटीओ कार्यालय में कामकाज पर ब्रेक लग गया है। अब अगर वाहन स्वामियों को कार्यालय में वाहन ट्रांसफर, फिटनेस या अन्य कोई काम है तो उनको हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाकर जाना होगा। तभी उनका काम हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के फायदे
चोरी की बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए इस कदम को प्रभावी बताया जा रहा है। किसी हादसे में घायल हो जाने पर व्यक्ति की जानकारी जुटाने में प्लेट की अहम भूमिका होगी। अफसरों के मुताबिक इस प्लेट पर क्रोमियम होलोग्राम वाली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में सात डिजिट का लेजर कोड यूनिक नंबर है। इस नंबर के जरिये किसी हादसे या वारदात की स्थिति में वाहन मालिक की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। क्रोमियम प्लेटेड नंबर और इबॉस से होने के कारण ऐसी प्लेटों पर लिखे अंकों और शब्दों को रात में कैमरे की मदद से साफ पढ़ा जा सकता है। नंबर प्लेट को बदलना संभव नहीं होगा। इन नंबर प्लेट पर लेजर डिटेक्टर लगा होगा, जिसकी मदद से किसी भी वाहन के बारे में आसानी से पता चलेगा। वाहन का इंजन, चैसिस नंबर सहित अन्य यूनीक जानकारियां नेशनल डेटाबेस में होंगी। इसमें वाहनों का सेंट्रलाइज्ड रिकॉर्ड होगा। इस प्लेट पर वाहन के जलने के बाद अंक उभरे हुए दिखेंगे। अक्षरों को छूकर पता लग जाएगा कि इसका रजिस्ट्रेशन नंबर क्या है। इसे आम स्क्रूप के जरिये खोला भी नहीं जा सकता है।

एक साल में जिलेभर में 73 हजार पांच सौ 19 वाहन स्वामियों ने अब तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अपने वाहनों पर लगवाई है। चरणबद्ध तरीके से नंबर प्लेट लगाने का काम जारी है।
-नीतू सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed