{"_id":"61e85979fc59a1256d1d4a42","slug":"hathras-here-neither-a-distance-of-two-yards-nor-a-mask-is-necessary-sadabad-news-ali283452951","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : यहां न दो गज की दूरी और न मास्क है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : यहां न दो गज की दूरी और न मास्क है जरूरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
एक तरफ कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं कस्बे में गाइड लाइन की पूरी तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पुलिस-प्रशासन द्वारा भी इस कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बुधवार को कस्बे के मुख्य बाजार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी का हर तरफ मखौल उड़ता नजर आया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए गाइड लाइन के तहत लोगों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बाजार व आदि स्थानों पर जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
लेकिन इस गाइड लाइन को दरकिनार करते हुए कस्बे में बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक बुध बाजार में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। बुधवार को इस बाजार में इस कदर भीड़भाड़ उमड़ी कि लोगों का पैदल चलना दूभर था।
विज्ञापन
वहीं न तो किसी दुकानदार के चेहरे पर मास्क था और न ही खरीदारी करने आये लोगों ने ही मास्क लगा रखा था। बाजार आये लोगों में कोरोना के संक्रमण का कोई भी डर नहीं दिखाई दे रहा था। इससे संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है।