{"_id":"62377f54ff669a6c8120e13f","slug":"hathras-healthy-boy-girl-competition-program-will-start-in-the-district-from-today-hathras-news-ali287459610","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जिले में शुरू होगा स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जिले में शुरू होगा स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
राज्य पोषण मिशन के तहत जिले में 21 से 27 मार्च तक स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसे लेकर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अभियान के अंतर्गत पोषण के विषय में जन भागीदारी बढ़ाने, बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने और जनमानस में व्यवहार परिवर्तन कराने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आंगनबाड़ी केंद्र की सीमा के बाहर सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के लाभार्थियों के वजन और लंबाई की माप क्षेत्र में सक्रिय गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) द्वारा की जाएगी। समीप के आंगनबाड़ी केंद्र और परियोजना द्वारा इनका पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
विशेष शिविर लगाकर स्वस्थ बालक और बालिका स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। 0-6 वर्ष तक के बच्चों का वजन और उनकी लंबाई मापी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत के साथ ही बाहर से आने वाले बच्चों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर पर बच्चों की लंबाई, वजन, जन्म तिथि आदि अंकित की जाएगी। बच्चों में दुबलापन, नाटापन व कम वजन के आधार पर अलग-अलग डेटा बेस तैयार किया जाएगा। कमजोर व कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनका इलाज कराने के साथ ही अभिभावकों को खान-पान आदि को लेकर परामर्श दिया जाएगा।