फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Harendra in high school and Baldev number one in intermediate

हाथरस : हाईस्कूल में हरेंद्र तो इंटरमीडिएट में बल्देव नंबर वन

Sun, 19 Jun 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Harendra in high school and Baldev number one in intermediate
परिजनों के साथ हरेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में ग्रामीण अंचल के परीक्षार्थियों ने ही यूपी बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। श्री रामदेव इंटर कॉलेज एदलपुर सादाबाद के छात्र हरेंद्र सिंह ने हाईस्कूल और एसके गौतम इंटर कॉलेज महावतपुर हाथरस के छात्र बल्देव ने इंटरमीडिएट में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। जिले में हाईस्कूल का परीक्षाफल 87.79 फीसदी और इंटरमीडिएट का 74.67 फीसदी रहा। वहीं पूरे जिले का परीक्षा परिणाम 81.44 फीसदी रहा है।
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। इस बार हाईस्कूल में श्रीराम देव इंटर कॉलेज एदलपुर हाथरस निवासी हरेंद्र सिंह ने 92 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर एसवीएम इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ के छात्र आदित्य कुमार 91.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करके रहे। 91.17 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान जेके इंटर कॉलेज तामसी के छात्र भरत कुमार और एडीएस इंटर कॉलेज मिढ़ावली (सादाबाद) के छात्र सौरभ सिंह ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में एसके गौतम इंटर कॉलेज महावतपुर के ही छात्र बल्देव सिंह ने 87.20 फीसद अंकों के साथ जिले में टॉप किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हाथरस के छात्र तरुण चौधरी और श्रीमती प्रेमवती देवी इंटर कॉलेज बीछिया (हाथरस) की छात्रा काजल ने संयुक्त रूप से जिले में दूसरा स्थान 85.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके हासिल किया है। श्रीमती शृंगारी देवी इंटर कॉलेज नानऊ सादाबाद के छात्र आदित्य कुमार ने 85.80 फीसदी अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जनपद में टॉप थ्री रहे परीक्षार्थियों के परिवार व विद्यालय प्रशासन में काफी खुशी का माहौल रहा। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए विद्यार्थियों को आगे भी ऐसे ही पढ़ाई करके अपने परिवार व जिले का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। संवाद

परिजनों के साथ टॉपर बल्देव। संवाद

परिजनों के साथ टॉपर बल्देव। संवाद - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed