फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Half ready to come to Yogi's Film City: Sanjay

हाथरस : योगी की फिल्म सिटी में आधा बॉलीवुड आने को तैयार : संजय

Sat, 25 Sep 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Half ready to come to Yogi's Film City: Sanjay
हाथरस : वार्ता करते फिल्मी कलाकार संजय शर्मा। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश सरकार नोएडा में फिल्म सिटी बनाने की कोशिश में जुटी है। इसमें काम करने के लिए बॉलीवुड के कई कलाकार यहां आने को तैयार हैं। नोएडा में फिल्म सिटी बनने से बृज की संस्कृति को भी फिल्मों में दर्शाया जाएगा। यह कहना है बॉलीवुड कलाकार संजय शर्मा का। वह यहां आगमन के दौरान लेबर कॉलोनी में संजय ग्रोवर के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
संजय ने बताया कि कुछ महीनों बाद उनकी फिल्म टोकन आने वाली है। इसमें जसलीन और अनूप जलोटा की अहम भूमिका है। वह इस फिल्म में विलेन के रूप में हैं। संजय अब तक एक दर्जन से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। कई सीरियलों में भी संजय शर्मा ने अहम भूमिका निभाई है। संजय शर्मा ने कहा कि उन्होंने अजय देवगन की फिल्म गंगाजल, मंगल पांडेय, मुसाफिर, गुंडाराज, अतिथि कब जाओगे और शाहिद आदि फिल्मों में भी काम किया है। कुछ दिनों पूर्व आगरा में टोकन फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। इसमें वह विलेन के रूप में हैं। उनका नाम पर्वत सिंह हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर अनूप जलोटा हैं। जसलीन के साथ उनका डांस है। रवि किशन की बेटी इसमें हीरोइन हैं। इसके अलावा स्टार प्लस के सीरियल नामकरण, जमाई राजा, रब ने मोड़ा इश्क, चंद्रकांता, ऊ नम: शिवाय धारावाहिकों में भी वह अभिनय कर चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फिल्म सिटी में आधा बॉलीवुड आने को तैयार है। फिल्मों को जो सब्सिडी मिलती है, वह भी न मिले, तब भी काम चलेगा। यूपी में कला व संस्कृति का भंडार है। यहां आने से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले लोग शायर थे। उन्हें यह भी पता होता था कि राग क्या होता है। वर्तमान में तो कुछ नहीं है। सबकुछ ऐसे ही चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed