फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Half a dozen youths detained with laptops in raid

हाथरस : छापे में आधा दर्जन युवक लैपटॉप सहित हिरासत में लिए

Sat, 23 Jul 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Half a dozen youths detained with laptops in raid
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ ।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात्रि में नगर के मोहल्ला गौसगंज के एक मकान में छापा मारा। सूचना थी कि यहां ऑनलाइन ठगी का कारोबार चल रहा है। छापे में पुलिस ने छह युवकों को लैपटॉप सहित हिरासत में ले लिया, लेकिन संचालक पुलिस के हाथ नहीं आया।
आठ माह पूर्व यह युवक आगरा में भगवान टाकीज पर इसी काम की वजह से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि पुलिस ने रात में ही हिरासत में लिए गए सभी युवकों को छोड़ दिया। बताते हैं कि इस घर में विदेशियों की आईडी हैक कर ठगी का धंधा किया जाता है।
विज्ञापन

इसका संचालक पहले आगरा में काम करता था। आठ माह पूर्व वहां पुलिस का छापा पड़ा था। छापे में लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई थी। संचालक को जेल में भी रहना पड़ा था। उसके बाद यह युवक वहां से अपना कारोबार समेटकर कस्बे के मोहल्ला गौसगंज में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां एक कमरे में दिन-रात काम चलने लगा। बताते हैं कि आगरा पुलिस की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने रात में यहां छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने कई लैपटॉप के साथ छह युवकों को हिरासत में लिया। कई घंटे पुलिस ने इनसे बरामद लैपटॉप को खंगाला।

मौके से संचालक भाग जाने में सफल रहा। कोतवाली निरीक्षक अशोक कुमार सिंह का कहना है कि छापा तो मारा गया। लैपटॉप भी खंगाले गए, लेकिन ऑनलाइन ठगी का कोई प्रमाण नहीं मिला। इसी वजह से हिरासत में लिए गए सभी युवकों को रात में ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed