{"_id":"62a38df577be7a46f839824c","slug":"hathras-had-train-will-not-operate-on-july-2-hathras-news-ali293592526","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो जुलाई को एचएडी ट्रेन का नहीं होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो जुलाई को एचएडी ट्रेन का नहीं होगा संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर गाजियाबाद-मितावली के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बनाए जा रहे ओवरब्रिज को लेकर 14 जून से 10 जुलाई तक ब्लॉक रहेगा। इसके चलते पांच जोड़ी ट्रेनों को रद किया गया है। 24 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। हाथरस से हर रोज दिल्ली जाने वाली एचएडी ट्रेन दो जुलाई को निरस्त रहेगी।
इस कारण यात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि हाथरस से दिल्ली के लिए हर रोज सीधे एचएडी ट्रेन के जरिये काफी लोग दिल्ली जाते हैं। अब गाजियाबाद के निकट ओवरब्रिज पर गार्डर रखने का कार्य किया जाएगा। इस कारण एचएडी ट्रेन दो जुलाई को संचालित नहीं होगी। इस कारण यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य की दूरी तय करनी पड़ेगी। इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। संवाद