फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: HAD passenger again from Hathras fort station

हाथरस: हाथरस किला स्टेशन से फिर चली एचएडी पैसेंजर

Sat, 06 Mar 2021 11:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hathras: HAD passenger again from Hathras fort station
हाथरस : किला रेलवे स्टेशन पर एचएडी ट्रेन आने पर स्टाफ का स्वागत करते पालिकाध्यक्ष। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद पहली बार एचएडी पैसिंजर ट्रेन शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई। नगर पालिकाध्यक्ष ने एचएडी ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस ट्रेन के संचालन से शहर के कारोबार को फिर रफ्तार मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान देश भर की ट्रेनों के साथ हाथरस किला रेलवे स्टेशन से भी एचएडी ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। पिछले दिनों अन्य स्टेशनों से पैसिंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया, लेकिन किला रेलवे स्टेशन से एचएडी ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हुआ। इस संबंध में शहर के जनप्रतिनिधियों ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से वार्ता कर इस ट्रेन का संचालन पहले की तरह हाथरस किला से शुरू कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस क्रम में शनिवार को 11 महीने बाद एचएडी ट्रेन सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर हाथरस किला रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। ट्रेन के संचालन से यात्रियों में काफी खुशी है। ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों का नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने ट्रेन के संचालन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएडी ट्रेन का संचालन न होने से काफी परेशानी हो रही थी। अब ट्रेन का संचालन होने से दिल्ली जंक्शन तक आने-जाने की राह आसान हो गई है। इस ट्रेन के संचालन से जिले के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
-शाकिर, यात्री।
11 माह बाद स्टेशन पर एचएडी ट्रेन के आने से काफी अच्छा लगा है। इस ट्रेन से दिल्ली जाने में काफी राहत महसूस हो रही है। अब स्टेशन का सौंदर्यीकरण भी कराया जाना चाहिए और यात्री सुविधाएं बढ़ानी चाहिए।
-नितिन, यात्री।
यह स्टेशन ब्रिटिशकालीन है। इस स्टेशन से एचएडी ट्रेन का संचालन फिर से शुरू होने से आमजन के साथ व्यापारियों को काफी राहत मिलती है। अब दिल्ली और हाथरस के बीच कारोबार फिर पटरी पर लौट सकेगा।

-राजेश यात्री।
भाजपाइयों ने ट्रेन के संचालन पर जताई खुशी
हाथरस। एचएडी ट्रेन का संचालन शुरू कराने के लिए भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी और अन्य भाजपाइयों की मुहिम रंग लाई है। भाजपाइयों ने इस संबंध में रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा था। शहर के यात्रियों से जुड़ा मामला होने के कारण उन्हें इस बारे में अवगत कराया गया था। उन्हें बताया गया था कि यदि हाथरस किला रेलवे स्टेशन से एचएडी का संचालन शुरू नहीं हुआ तो यहां का उद्योग-व्यापार काफी प्रभावित होगा। साथ ही इस स्टेशन का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा। इसकी वजह यह भी है कि इस स्टेशन से केवल इसी सवारी गाड़ी का संचालन होता है। भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी का कहना है कि स्थानीय भाजपाइयों की मांग को रेल मंत्री ने स्वीकार कर लिया है। यह बेहद खुशी की बात है। रेल मंत्री ने इस संबंध में पत्र भी जारी किया है। उनका कहना है कि अब यहां से दिल्ली जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। खुशी व्यक्त करने वालों में कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, भूपेंद्र कौशिक, अर्जुन वाल्मीकि आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed